Rudrapur News: दिनेशपुर में चोरों का आतंक, दुर्गा मंदिर की दान पेटी से लाखों का चढ़ावा चोरी
रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। दिनेशपुर क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित दुर्गा मंदिर में चोर दान पेटी का ताला तोड़कर करीब दो से ढाई लाख रुपये का चढ़ावा चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर कमेटी में हड़कंप मच गया। कमेटी ने दिनेशपुर थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर थाना क्षेत्र में इस बार छह स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया गया था। जगदीशपुर में भी पांच दिवसीय महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव संपन्न होने के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.