Rudrapur News: दिनेशपुर में आवारा सांड का हमला, महिला गंभीर घायल
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। दिनेशपुर में लावारिस पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शनिवार को साप्ताहिक हाट बाजार में खरीदारी करने पहुंची चंदन नगर निवासी ज्योति रानी पर लावारिस सांड ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पैर में फ्रैक्चर की आशंका है। भारतीय जनरल स्टोर के सामने सांड ने अचानक ज्योति रानी पर हमला कर कई बार सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार, स्कूल और प्रमुख सड़कों पर लावारिस पशु घूमते रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.