रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। पंतनगर रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर 10 दिन के भीतर अंडरपास निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की। विधायक ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में मांग पूरी नहीं हुई तो नवरात्रि के तुरंत बाद रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना देकर रेल आवागमन बाधित करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। जवाहर नगर, शांतिपुरी और बिंदुखत्ता समेत आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण पंतनगर रेलवे स्टेशन के रास्ते मुख्य हाईवे से जुड़ते हैं। रेलवे ट्रैक के पास रास्ता बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से यह...