Rudrapur News: थारू राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मिला सड़ा-गला शव
रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। थारू राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होगी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने जांच के लिए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि शव करीब पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना और पुलिस चौकियों को सूचना दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.