Rudrapur News: त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई पुलिस, आईजी ने दिए सख्त निर्देश
रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और अग्निशमन व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित गोष्ठी में व्यापारियों, उद्योगपतियों, परिवहन संचालकों, बैंक प्रबंधकों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। आईजी ने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, बाजारों से अतिक्रमण हटाने, पटाखों की बिक्री नियमों के अनुसार करने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, हितधारकों की शिकायतों और सुझावों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर अनुपालन आख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.