रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। शासन की ओर से प्रदेश के विभिन्न निकायों में पूर्व सभासद कालीपद विश्वास, महिला संगठन की पदाधिकारी प्रभा राय और युवा टीम के राजू गाईन को मनोनीत सदस्य बनाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कावल सिंह ने पूर्व सभासद कालीपद विश्वास का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें मिठाई खिलाकर मनोनीत सदस्य बनने पर बधाई दी गई। मनोनीत सदस्य बनने पर भी समर्थकों ने खुशी जताई। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि तीनों सदस्य नगर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...