Rudrapur News: तीन पानी डैम के पास अधूरा पड़ा पुल, लोगों की आवाजाही प्रभावित
रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- अधूरे पुल के निर्माण की मांग Rudrapur News: रुद्रपुर। तीन पानी डैम स्थित शिमला बहादुर रोड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार के समीप लंबे समय से अधूरे पड़े पुल का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पुल अधूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और गौशाला के वाहनों को आवागमन में परेशानी होने की बात कही। साथ ही संबंधित विभाग को निर्देश देकर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि पुल पर अभी केवल पिलर खड़े हैं और सरिये खुले पड़े हैं, जबकि स्लैब का निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा नाले में कचरा और गंदगी जमा होने से पानी का बहाव भी अवरुद्ध हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.