Rudrapur News: तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को तमंचे और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम दरोगा मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों के पंचवटी कॉलोनी के समीप घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से रोहित वाल्मीकि निवासी शिव नगर को 315 बोर के तमंचे और दीपक जोशी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। वह उनसे बदला लेने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दो युवक तमंचे और चाकू के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.