रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरकातिसौर रोड पर योगेश पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम केवलगंज, थाना गदरपुर को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...