रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस संग गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कोर्ट में पेश किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान शिवनगर तिराहे के पास एफसीआई गोदाम के नजदीक मैदान किनारे एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु पुत्र रामपाल, निवासी ट्रांजिट कैंप, मूल बरेली (यूपी)बताया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पर पहले भी आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...