रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- Rudrapur News: पंतनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संरक्षक व पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को गांधी पार्क में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला ने कहा कि डॉ. जंतवाल ने तराई में पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनका सादगीपूर्ण जीवन और संघर्ष हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य एमसी पांडेय ने उन्हें सौम्य स्वभाव और सरल व्यक्तित्व का धनी बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, महामंत्री भानु मेहरा, त्रिभुवन कार्की, हिमांशु, सूरज पाल सिंह, देवेंद्र बिष्ट, उमेश जोशी, गिरीश जोशी, बच्चन बिष्ट, सुधीर कुमार, मुकुल रावत औ...