रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल सभागार में शुक्रवार को 'रामलीला : द डिवाइन लाइट विदिन अस' का भव्य मंचन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की जीवंत प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम (वित्त) कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम गदरपुर डॉ. अमृता दिनेश शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी रहे। विद्यार्थियों ने श्रीराम जन्म, वनगमन, सीता हरण, हनुमान भक्ति, लंका दहन, रावण वध और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। आकर्षक वेशभूषा, भव्य मंच सज्जा और सशक्त अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि डीपीएस का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारव...