रुद्रपुर, अगस्त 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के तहत बुधवार को डीडी चौक से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान एसडीएम मनीष बिष्ट, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गजेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान गांधी पार्क की बाउंड्री वॉल का सड़क चौड़ीकरण में बाधक हिस्सा ध्वस्त किया गया, जबकि पार्क परिसर में लगे बैनर भी हटाए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: काशीपुर बाईपास पर आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान...