Rudrapur News: डीडीओ ने सितारगंज ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण
रुद्रपुर, अगस्त 4 -- Rudrapur News: सितारगंज। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी ने मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीडीओ ने उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। बाद में विभागवार और मदवार विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें बीवीजी रामजी मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, सांसद निधि व विधायक निधि एवं राज्य वित्त आयोग व केंद्र वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा की। डीडीओ ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं जन शिकायतों के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने जनशिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। यहां बीडीओ सीआर आर्य, केसी बहुगुणा, आयुषि छावड़ा, दीपक कुमार वर्मा, नीरज जोशी, सुनीता कश्यप मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.