Rudrapur News: ठेकेदार समेत चार पर मारपीट, धमकी का मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: पंतनगर। सिडकुल स्थित मंगला ट्यूब कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से पंतनगर पुलिस ने ठेकेदार सुनील समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शांति विहार कॉलोनी, रुद्रपुर निवासी नरेश ने आरोप लगाया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से प्रेस मशीन ऑपरेटर के रूप में ठेकेदार सुनील के अधीन कार्यरत है। उसका कहना है कि अवकाश लेने के बाद तीन दिसंबर को कंपनी पहुंचने पर ठेकेदार और उसके तीन साथियों ने रॉड, बेल्ट और लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि थाने और एसएसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.