रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन किए जाने के बाद रुद्रपुर राजकीय चिकित्सालय में बढ़ती अव्यवस्थाओं और उपचार संबंधी समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

चिकित्सालय में समस्याएँ प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों, अल्ट्रासाउंड सुविधा, दवाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की कमी से मरीजों को हो रही परेशानियों से सीएमओ को अवगत कराया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों और समुचित उपचार की कमी के चलते मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सालय धीरे-धीरे मात्र रेफर सेंटर बनकर...