Rudrapur News: ट्रांसफॉर्मर की केबल में फॉल्ट, तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
रुद्रपुर, जुलाई 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर की केबल में तकनीकी खराबी आने से बुधवार सुबह शहर के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित रहा। ऊर्जा निगम की एसडीओ अन्नू अरोरा के अनुसार, पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी केबल में फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर करने का कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद केबल की मरम्मत पूरी कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: इनकमिंग केबल में फॉल्ट से रातभर ठप रही बिजली आपूति बिजली बाधित रहने से लोगों को पेयजल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.