रुद्रपुर, अक्टूबर 24 -- Rudrapur News: पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर में शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट के पास 12 फीट से अधिक लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। विवि कर्मी विनोद कुमार और सफाई कर्मी सचिन ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। सुबह विवि कर्मी राहुल अग्रवाल कुलसचिव कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों में अजगर दिखाई दिया। सूचना पर भीड़ जमा हो गई। वनकर्मियों के पहुंचने से पहले ही विनोद और सचिन ने लाठी-डंडे और बोरे की मदद से अजगर को काबू कर लिया। घटना के बाद लोगों ने दोनों की हिम्मत की सराहना की। विवि कर्मियों ने बताया कि बरसात के बाद जंगल से सटे परिसर में अक्सर जंगली जीव निकल आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...