रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिव एन्क्लेव, गंगापुर रोड में 24 सितंबर की रात हुई फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की घटनास्थल पर परेड भी कराई। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 24 सितंबर की रात शिव एन्क्लेव में हुई घटना के संबंध में 25 सितंबर को बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसआई मुकेश मिश्रा को विवेचना सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एफसीआई गोदा...