रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस पर चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल पीड़ित परिवार और समर्थकों के साथ शुक्रवार को एसएसपी अजय गणपति से मिले। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ रुद्रपुर विभव सैनी को सौंप दी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार रम्पुरा वार्ड निवासी लक्ष्मी का पुत्र आकाश रुद्रपुर अमित ऑटो प्राइवेट लिमिटेड में कार वॉशिंग का काम करता है। आरोप है कि सोने की चेन चोरी के मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस 14 जून को आकाश को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सबमर्सिबल प्रकरण में पीड...