रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। राजा कॉलोनी निवासी महेंद्र पाल सिंह ने 24 सितंबर को ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर बताया था कि 23 सितंबर को उनके कमरे में मोबाइक चोरी हुआ था। पुलिस ने मामले के केस दर्ज किया। वहीं आरोपी ग्राम मुबारकपुर थाना केमरी जिला रामपुर निवासी सूरज पुत्र ननकी को सिडकुल जाने वाली रोड पर पास से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...