Rudrapur News: टुक-टुक चालकों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई
रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: गदरपुर। नगर के ई-रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को फैजान खान और शाकिर अली के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर उपनिरीक्षक संजय सिंह बोरा को ज्ञापन सौंपा। चालकों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि चालक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन एक मोबाइल ऐप के माध्यम से कुछ शरारती तत्व चल रहे टुक-टुक को बंद कर दे रहे हैं। इससे चालक सुनसान स्थानों पर फंस सकते हैं और उनके साथ लूटपाट, मारपीट या अन्य अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। चालकों ने मांग की कि संबंधित ऐप को जल्द ब्लॉक या सस्पेंड कराया जाए, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना की संभावना को रोका जा सके। यह भी पढ़ें- चलते-चलते अचानक बंद हो रहे E-Ric...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.