रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: खटीमा। धान के खेत में अधेड़ का शव मिलने के मामले में उसकी शिनाख्त शकील हसन के रूप में हुई है। शकील मूल रूप से हुसैनपुर, न्यूरिया का निवासी था, लेकिन वर्तमान में टनकपुर की नई बस्ती के वार्ड पांच में रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी किशोर पंत ने बताया कि गुरुवार को खुदागंज में मैदा मिल के बगल में धान के खाली खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था। शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। शुक्रवार को इस्लामनगर निवासी सोहल ने शव की शिनाख्त अपने पिता शकील हसन के रूप में की। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: गोमती नदी में मिला दो दिन से लापता युवक का शव पंत ने बताया कि शकील काफी समय से टनकपुर में रहता था। वह कभी-कभी अपनी ससुराल इस्लामनगर आ...