रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: किच्छा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति एवं भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का स्वागत किया। गुरुवार रात संतोष गंगवार उत्तराखंड के निजी दौरे के बाद सड़क मार्ग से बरेली लौट रहे थे। करीब 11 बजे पुलभट्टा थाने में विश्राम के दौरान भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने समर्थकों के साथ उनका फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने पुलिस अधिकारियों और मौजूद जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। सुरेश ने राज्यपाल का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...