रुद्रपुर, सितम्बर 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सर्वे और छापेमारी के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को रुद्रपुर व्यापार मंडल और इलेक्ट्रिकल यूनियन के बैनर तले व्यापारियों ने विधवानी मार्केट में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद काले रिबन बांधकर विधवानी मार्केट से मुख्य बाजार होते हुए भगत सिंह चौक तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- Haridwar News: जीएसटी विभाग की छापेमारी से भड़के व्यापारी, विरोध रैली निकालीव्यापारियों का विरोध व्यापारियों का कहना था कि विभागीय कार्रवाई के नाम पर उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी कानून के दायरे में रहकर कारोबार करते हैं और नियम...