रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी के निर्देश पर 27 और 28 जुलाई को रुद्रपुर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज और खटीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ नवीन सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 14 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के तहत 12 माल वाहनों और दो यात्री वाहनों को सीज किया गया। वहीं ओवरलोड संचालन पाए जाने पर 12 माल वाहनों और पांच यात्री वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण लगाने ...