रुद्रपुर, नवम्बर 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधम सिंह नगर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए 22 नई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) की नियुक्ति की गई है। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और सेवाभाव से विभागीय दायित्व निभाने की अपील की। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती की गई थी। इसके तहत जिले को कुल 23 अभ्यर्थी आवंटित हुए थे। 30 अक्तूबर से अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद 31 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र तैयार किए गए। सोमवार को 22 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए। वहीं, एक अभ्यर्थी के दस्...