Rudrapur News: जिला योजना समिति गठन की प्रक्रिया शुरू, 4 तक मांगीं आपत्तियां
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड शासन के निर्देश पर ऊधमसिंह नगर में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन ने समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रारंभिक परिसीमन का प्रकाशन कर दिया है। इस पर किसी भी हितबद्ध व्यक्ति से 4 जुलाई तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि उत्तराखंड जिला योजना समिति अधिनियम-2007 और संशोधित अधिनियम-2016 के तहत समिति का गठन किया जाना है। शासन ने ग्रामीण, नगरीय एवं नामांकित सदस्यों की संख्या निर्धारित करने के साथ ही जनपदवार प्रारंभिक परिसीमन भी जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक परिसीमन का प्रकाशन 2 जुलाई को किया गया है। इस पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.