रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिला योजना समिति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शहरी क्षेत्र की चारों सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। रुद्रपुर नगर निगम, दिनेशपुर, नगला और लालपुर नगर पंचायत की सीटों पर भाजपा के राजेश जग्गा, विष्णु, नारायण मंडल और सुनील रोहेला निर्विरोध चुने गए। चारों सदस्यों के निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मेयर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता और अमित नारंग सहित अन्य पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर विजेताओं को बधाई दी। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद और विकास विजन के चलते चारों सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का निर्विरोध चुना जाना बड़ी उपलब्धि है। यह भी पढ़ें- Nainital News: जिला योजना समिति के 11 सदस्य...