Rudrapur News: जिला बार एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर
रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में बुधवार को जिला बार भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन एच-2-ओ संस्था के सहयोग से किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान का शुभारंभ जिला एंव सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार ने किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर में करीब 50 अधिवक्ताओं ने रक्तदान करने के लिए पंजीकरण कराया। शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव फोगाट, सचिव जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष कुलवीर सिंह ढिल्लो, दिलजीत सिंह, जगजीत सिंह, सुनील सागर, ब्लड बैंक से प्रशांत सक्सेना, दिनेश, अनामिका और दीपक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.