Rudrapur News: जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य ने विद्यालय को दिए कूड़ेदान
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: शांतिपुरी। मंगलवार को आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय को एक दर्जन कूड़ेदान वितरित किए। प्रत्येक कक्षा में कूड़ेदान की व्यवस्था करते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं से इनका उचित उपयोग कर विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. बीसी भट्ट ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए विद्यालय के विकास कार्यों एवं मंच निर्माण में सहयोग की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान तारा मोहन पांडे, प्रधान दीपा जगदीश कांडपाल, प्रधान कविता तिवारी, प्रधान बचुली देवी, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, मनोज तिवारी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.