रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में हल्द्वानी के बेस अस्पताल से स्थानांतरित होकर आए एनेस्थेटिस्ट डॉ. पवन कुमार द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक प्रभारी डॉ. अजय मोहन शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉ. पवन कुमार द्विवेदी के आने से एनेस्थीसिया सेवाएं और सुदृढ़ होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...