रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। गुरुवार रात को युवक पर जानलेवा हमले और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि हर्षित वाल्मीकि निवासी खेड़ा वार्ड 19 बीती गुरुवार रात स्कूटी से किच्छा बाईपास रोड से सटे हुई सड़क से कहीं जा रहा था। आरोप था कि रास्ते में बाइक सवार गड्ढा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी संदीप उर्फ चिड़ी, राज, क्रिश और कृष्णा ने उसकी स्कूटी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। उसके स्कूटी स्टार्ट कर वहां से भागने की कोशिश करने के दौरान आरोपियों ने पीछे से दो राउंड फायर भी किए जिसमें वह बाल-बाल बचा। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि मामले में शन...