Rudrapur News: जवाहर नगर को मिली निशुल्क एंबुलेंस, सांसद भट्ट ने किया लोकार्पण
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। एसबीआर हॉस्पिटल, रामेश्वरपुर ने जवाहर नगर ग्राम सभा को स्थायी रूप से निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने ग्राम पंचायत जवाहर नगर को एंबुलेंस की चाबी सौंपकर सेवा का शुभारंभ किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह एंबुलेंस सेवा क्षेत्र के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पाहा नदी में मगरमच्छों की बढ़ती गतिविधियों का मुद्दा भी सांसद के समक्ष उठाया। इस पर सांसद ने तत्काल वन विभाग के डीएफओ से वार्ता कर मगरमच्छों के शीघ्र रेस्क्यू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नगला रेलवे क्रॉसिंग पर पैदल ओवरब्रिज निर्माण और कॉलोनी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला पंचायत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.