रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: खटीमा। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मेलाघाट में एक और पुलिया का निर्माण होगा। नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने पुलिया स्थल का निरीक्षण कर पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने को कहा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बरसात के दौरान मेलाघाट में जलभराव की समस्या हो जाती है, इसलिए जल निकासी की व्यवस्था के लिए पुलिया का निर्माण आवश्यक है। कहा कि बरसात से पूर्व जल निकासी से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, प्रकाश कुमार, सभासद विश्वनाथ यादव समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...