Rudrapur News: जलपनी नदी में डूबने से टुकड़ी निवासी व्यक्ति की मौत
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम टुकड़ी निवासी एक व्यक्ति की जलपनी नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव मंगलवार देर रात नदी से बरामद किया गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीण हरदेव सिंह के अनुसार, 50 वर्षीय कुलवंत सिंह पुत्र करतार सिंह सोमवार शाम राशन लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को उनकी तलाश शुरू की। देर रात जलपनी नदी की पुलिया पर पानी का स्तर कम होने पर ग्रामीणों को एक हाथ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों का अनुमान है कि तेज बहाव के कारण उनका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गए। कुलवंत सिंह मजदूरी कर अपना जीवनया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.