Rudrapur News: जयनगरवासियों ने विधायक अरविंद पांडे का जताया आभार
रुद्रपुर, अगस्त 23 -- Rudrapur News: गूलरभोज। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के जयनगर के लोगों ने रविवार को गूलरभोज स्थित विधायक अरविंद पांडे के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के पूरा होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों और स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक अरविंद पांडे ने उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.