रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री शिव युवा मंच की ओर से रविवार को इंदिरा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से भव्य पालकी यात्रा और आकर्षक धार्मिक झांकी निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भगवान शिव और श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच पालकी यात्रा रवाना हुई। विभिन्न मार्गों से होकर निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए और पालकी पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: मटका फोड़, नगर भ्रमण व भंडारे के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का समापन यात्रा में युवाओं और महिलाओं की...