रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। रामबाग गांव की बेटी नंदिनी हालदार ने वर्ष 2026 की फार्मेसी परीक्षा में लगभग 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नंदिनी शहीद कैप्टन डीके खोला कॉलेज ऑफ फार्मेसी की छात्रा हैं। रविवार को चंदन नगर के पूर्व ग्राम प्रधान अनादि रंजन हालदार की पोती नंदिनी को पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष तारक बाछाड़, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री डॉ. नारायण हालदार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व बीडीसी तारकेश्वर मल्लिक, सुपाल बाछाड़, तरुण कुमार, डॉ. नारायण हालदार, करुणा हालदार, पुष्पा विश्वास आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...