Rudrapur News: जंगल में सुलग रहीं थीं कच्ची शराब की तीन भट्ठियां तोड़ी
रुद्रपुर, सितम्बर 20 -- Rudrapur News: खटीमा। आलावृद्धि गांव से सटे किलपुरा रेंज के जंगल में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर कच्ची शराब की तीन भट्ठियां ध्वस्त कर दीं। टीम ने मौके से 120 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही करीब 10 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, बृजेश जोशी और नितिन शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर जंगल में कार्रवाई की। टीम के पहुंचने पर तीन भट्ठियों में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। आबकारी टीम ने भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया और आसपास रखा लहन भी नष्ट कर दिया। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.