रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। छोटी दीवाली पर शनिवार को रोडवेज बस अड्डे पर सीट के लिए जमकर मारामारी हुई। अपने घरों को जाने के लिए सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ बस अड्डे पर उमड़ पड़ी। बस के आते ही यात्री सीट पाने के लिए एक-दूसरे से होड़ करते नजर आए। हालात यह हो गए कि कई यात्रियों ने सीट के लिए बसों की खिड़की से बच्चों और बैग को अंदर डाल दिया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे से ही रुद्रपुर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दीवाली पर घर जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग, मजदूर और परिवार सहित लोग बड़ी संख्या में बस अड्डे पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Almora News: बसें नहीं मिलने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: त्योहार पर उमड़ी भीड़, बसों में नहीं मिली सीट यह भी पढ़ें- Dehrad...