रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने और भारी बारिश से उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने रविवार को वायरलेस सेट के माध्यम से जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने चुनावी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के साथ ही जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। एसएसपी ने छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी विवाद, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच...