Rudrapur News: छह पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पुलिस ने एक आरोपी को छह पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, एसआई मनोज कुमार पुलिस कर्मियों और एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स के साथ सोमवार देर रात गश्त पर थे। किच्छा बाईपास पर मोदी मैदान के पास वाहनों की जांच के दौरान रुद्रपुर की ओर से किच्छा की ओर जा रही एक कार को रोका। कार में बैठे युवक ने अपना नाम संजय नगर खेड़ा ट्रांजिट कैंप निवासी शानू राय पुत्र अचिंत राय बताया। कार की तलाशी में छह पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी रोडवेज स्टेशन स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेकर आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.