Rudrapur News: चोरी के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गैर-जमानती वारंटों की तामील के दौरान चोरी के मुकदमे में वांछित वारंटी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मंगलवार को गदरपुर क्षेत्र में उसके घर के पास सड़क किनारे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आकाश गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी ग्राम तेजा फौजा गदरपुर के खिलाफ वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था। उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पुलिस ने दो साल से वांछित आरोपी को दबोचा, दो अन्य वारंटी भी पकड़े
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.