रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर-1 में 15 जून को हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में शुक्रवार को पीड़ित पक्ष एवं शांतिपुरी की चारों ग्राम सभाओं के प्रधानों ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच जारी रखने और वास्तविक चोरी हुए माल की बरामदगी और सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस की ओर से बरामद किए गए आभूषण उनके नहीं हैं। 15 जून की रात उनके घर से लगभग 40 तोला सोने के आभूषण और 8 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। वहीं पंतनगर कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बाताया कि पकड़े गए अभियुक्त के स्पष्ट बयान हैं कि बरामद जेवरात शांतिपुरी में की गई चोरी के हैं। एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि अगर उससे कोई नई बात निकल कर आई तो अलग बात है। अन्यथा पुलिस अपनी ओर से पूर...