Rudrapur News: चेहल्लुम में हुई मारपीट में दोनों पक्षों पर केस दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। ग्राम गऊघाट में चेहल्लुम के मौके पर आयोजित दंगल के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए हैं। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्राम गऊघाट कठर्रा के प्रधानपति सरताज अली उर्फ गुड्डू पुत्र कानून अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अगस्त को गांव में चेहल्लुम के अवसर पर दंगल आयोजित किया गया था। जनप्रतिनिधि होने के नाते वह दंगल की व्यवस्थाएं देख रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे दंगल समाप्त होने के बाद वह कमेटी सदस्यों और सहयोगियों के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अफरोज अहमद पुत्र नवी अहमद ने उनके साथ गाली-गलौज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.