रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्रसंघ चुनाव के बाद शिक्षकों एवं महिला शिक्षिकाओं के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार तथा उन्हें पूरी रात बंधक बनाए जाने की घटना से खटीमा महाविद्यालय के शिक्षक भड़क उठे हैं।

शिक्षकों की सुरक्षा शिक्षकों ने सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को लेकर शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार कटियार के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं गरिमापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के निर्माण का आधार हैं। ऐसे में शिक्षकों की सुरक्षा, सम्मान और संस्थागत गरिमा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

कार्रवाई की मांग शिक्षकों ने छह प्रमुख बिंदुओं पर कार्रवाई की...