Rudrapur News: चारूबेटा में मस्जिद निर्माण की जांच की मांग
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- Rudrapur News: खटीमा। राष्ट्रीय योगी सेना ने चारुबेटा में निर्माणाधीन मस्जिद की वैधता एवं वित्तीय स्रोतों की जांच की मांग की है। इस आशय का ज्ञापन बुधवार को एसडीएम को दिया। सेना के राष्ट्रीय महामंत्री हयात सिंह बिष्ट ने बताया कि चारुबेटा में मस्जिद निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से गांव के लोग चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने क्या मस्जिद के निर्माण की अनुमति दी है। यदि नहीं तो इसकी जांच कराई जाए। जांच करके यह पता लगाया जाए कि निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत है या नहीं। इसके निर्माण में फंडिंग कहां से हो रही है। इसकी भी जांच कराई जाए। यदि इस मामले में जांच नहीं की गई तो योगी सेना आंदोलन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.