Rudrapur News: चाकू लगने से युवक की मौत के मामले में आरोपी पर केस
रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: किच्छा। चाकू लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सर्वेश कुमार पुत्र होरी लाल निवासी वार्ड 3 लालपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त को उसका भाई सुभाष बाल विकास विद्या मन्दिर स्कूल लालपुर के पास फील्ड में बैठा था। दोपहर करीब तीन बजे आजम अली पुत्र रियासत अली निवासी लालपुर ने बेवजह सुभाष के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सुभाष के विरोध करने पर आजम ने चाकू से वार कर दिया। चाकू सुभाष के कान पर लगा। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सुभाष का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के दौरान 23 अगस्त को सुभाष की हालत बिगड़ गई, जिस कारण उसकी मौत हो गयी। तहरीर पर पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.