रुद्रपुर, अगस्त 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। आवास विकास चौकी पुलिस ने जगतपुरा निवासी एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि बुधवार रात श्याम टाकीज रोड से होते हुए गंगापुर रोड दक्ष चौराहे की ओर गश्त पर जा रहे थे। इस दौरान एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम जगतपुरा वार्ड छह ट्रांजिट कैंप निवासी सौरभ प्रजापति उर्फ थापा पुत्र लल्लू राम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...